फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न देने पर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक 15 दिन की जच्चा, दूसरी सात माह की गर्भवती
विज्ञापन

भाई ने थाने में आकर बहनों की रक्षा के लिए लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने दो बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इनमें से एक 15 दिन की जच्चा तो दूसरी सात माह की गर्भवती है। महिलाओं के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी निवासी इरफान पुत्र गफूर ने थाना गढ़ीपुख्ता में बताया कि उसकी बहन गुलफाना पत्नी गुल्लू, मेहराज पत्नी अरशद का निकाह कैराना के मोहल्ला आलकलां में लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ससुराल वाले आए दिन दहेज में बाइक की मांग कर उसकी बहनों से मारपीट करने लगे। ससुर हारून, सास सना और देवर वसीम ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करके उसकी दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। चेताया कि जब तक दोनों बाइक लेकर नहीं आओगी इस घर में नहीं रह सकतीं। इरफान ने बताया उसकी बहन मेहराज ने 15 दिन पहले ही पुत्र को जन्म दिया है। दूसरी बहन गुलफाना सात माह की गर्भवती है। इरफान ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें