फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर हड़पे दो लाख, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर हड़पे दो लाख
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव दुल्लाखेडी निवासी एक युवक ने गांव की ही एक महिला व एक युवक पर जमीन का बैनामा कराने के नाम पर दो लाख रुपये की नकदी हड़पने व रिपोर्ट दर्ज होने पर फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
दुल्लाखेडी निवासी मनोज राणा ने मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि गांव की ही एक महिला व एक युवक ने 15 फरवरी 2008 को उसके भाई रविंद्र सिंह को तीन बीघा जमीन बेचने का सौदा कर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करा लिया था। कुछ दिन बाद महिला व युवक उसके घर पहुंचे और मुंडेट में अपनी जमीन के कागज दिखाकर सौदा कर दो लाख रुपये ले लिए। भाई का बैनामा कराने वाले दिन ही उसका बैनामा कराने की भी बात कही। समय पर आरोपी लोग बैनामा कराने नहीं पहुंचे। जिसके बाद वकील के माध्यम से उन्हें नोटिस व मौखिक रूप से भी कई बार कहा गया, लेकिन आरोपी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर मुंडेट में दिखाई गई जमीन के कागजात भी फर्जी पाए गए। जिसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। जांच में मामला सही मिलने पर पुलिस ने पंकज व सरस्वती नाम की महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने भी आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं, लेकिन अब आरोपी उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। मनोज राणा का कहना है कि आरोपियों के संबंध एक अपराधी से भी हैं, जिस पर कई मुकदमे शामली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं। ऐसे में उन्हें जान को खतरा सता रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें