शामली। मंगलवार देर रात मृतक अजय पाठक के भाई दिनेश पाठक ने बताया कि दो लॉकर्स टूटे हुए मिले है। लॉकर्स से क्या सामान गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि एक लॉकर्स के टूटने की जानकारी मिली हैै। जो लॉकर्स टूटा होना बताया है उसमें नकदी व जेवर नहीं थे। गहने सोना आदि सब सामान सुरक्षित हैं।