फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनपद में इसी सत्र से चलेंगे दो राजकीय डिग्री कॉलेज

Tue, 30 Apr 2024 05:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के थानाभवन क्षेत्र में दो राजकीय महाविद्यालय नए सत्र से शुरू होने जा रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांव के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। जनपद में इन्हें मिलाकर चार राजकीय महाविद्यालय हो गए है।
विज्ञापन

जनपद के राजकीय महाविद्यालय थानाभवन व राजकीय महाविद्यालय हरड़ फतेपुर में राजकीय महाविद्यालय बनकर काफी समय से तैयार थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद दोनों राजकीय महाविद्यालय को इसी सत्र से चलाने की हरी झंडी मिल गई है। आदेश के बाद मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति ने संघटक महाविद्यालयों की बैठक के बाद आदेश जारी कर दिए है। दोनों विद्यालय शुरू होने से थानाभवन क्षेत्र के अलावा अन्य गांव के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। कॉलेज में कला संकाय में बीए में हिंदी, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, उर्दू, भूगोल विषय रहेंगे। वहीं विज्ञान संकाय में बीएससी में गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व रसायन विज्ञान विषय रहेंगे। बीएससी कंप्यूटर विज्ञान और वाणिज्य संकाय में बीकॉम में दाखिला ले सकते है। इन दोनों महाविद्यालयों के अलावा कांधला और कैराना में भी राजकीय पीजी कॉलेज संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें