फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे सरकारी राशन के साथ दो पकड़े

विज्ञापन
कांधला थाने में ई रिक्शा में भरकर जा रहे सरकारी राशन की जांच करती सप्लाई इंस्पेक्टर दीपा वर्मा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे सरकारी राशन के साथ दो पकड़े
विज्ञापन

शामली, कांधला। पुलिस ने ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे सरकारी राशन सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। सूचना पर पहुंची पूर्ति निरीक्षक ने पकड़े गए दोनों लोगों सहित राशन डीलर और सरकारी राशन खरीदने वाले व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस फरार राशन डीलर और व्यापारी की तलाश कर रही है।
मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव चढ़ाव से राशन डीलर मनजीत की दुकान से दो युवक ई-रिक्शा में सरकारी राशन भरकर कस्बा निवासी एक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरकारी राशन से भरी ई-रिक्शा को अपने कब्जे में लेने के साथ ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम राशिद निवासी चढ़ाव और रवि निवासी मोहल्ला खैल कस्बा कांधला बताया है। पुलिस ने मामले की सूचना पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा को दी। पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने थाने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा वर्मा ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस राशन डीलर और व्यापारी शकील की तलाश कर रही है। मामले में पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा का कहना है कि पकड़े गए दोनों लोगों सहित राशन डीलर मनजीत व एक व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी गई। मामले में कार्रवाई कर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें