फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महायोजना 2031 में शामिल हुए जिले के दो बाईपास

Sat, 16 Mar 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली महायोजना 2031 में दिल्ली-शामली, सहारनपुर और मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास के अंतर्गत उपयोगी भू-भाग शामिल होंगे। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से संशोधित ड्राप्ट तैयार कर बोर्ड बैठक के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। संशोधित ड्राप्ट पर आगामी 15 दिन में आपत्तियां मांगी गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली महायोजना 2031 को जनवरी 2022 में अधिसूचना जारी करके आपत्तियां मागी गई थी। जिसमें जिले में 354 आपत्तियां प्राधिकरण को प्राप्त हुई थी। प्राधिकरण की ओर से गठित अफसरों की टीम ने सुनवाई की, किंतु पिछले दो साल से आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया गया। दो साल बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड के निर्देश पर शामली महायोजना में दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास के अंदर के भाग को शामिल करते हुए संशोधित ड्राप्ट तैयार कर लिया है। प्राधिकरण की ओर से संशोधित भाग का शुक्रवार को प्रकाशन कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से संशोधित भाग पर आगामी 15 दिनों में आपत्तियां मांगी गई है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि शामली महायोजना में संशोधित भाग का प्रकाशन कर दिया गया। संशोधित भूभाग पर प्रकाशन पर आगामी 15 दिन में आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियां आने के बाद नए सिरे से सुनवाई करने के बाद निस्तारण होगा।
सीमा विस्तार के बाद महायोजना में एक बार फिर होगा संशाेधन
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा शामली जिले में सीमा विस्तार करने के लिए गजट तैयार कर लिया गया है। शासन की ओर से गजट गांव, मजरे और शहर के नामों की गलतियों को सुधारने के लिए सत्यापन के लिए प्राधिकरण की ओर सभी तहसीलों के एसडीएम को भेजे गए हैं। एसडीएम की ओर से गजट की संशोधित रिपोर्ट आने के बाद प्राधिकरण को भेजा जाएगा। प्राधिकरण की ओर से सीमा विस्तार पर गजट के प्रकाशन के लिए शासन को भेजना होगा। शासन से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार का गजट प्रकाशित किया जाएगा। प्राधिकरण की सीमा विस्तार के बाद शामली महायोजना 2031 में एक बार संशोधन होगा। अंतिम संशोधन में पानीपत-खटीमा हाईवे का बलवा- कंडेला और पानीपत खटीमा के कंडेला से लेकर टपराना बाईपास के अंदर के भू भाग को को शामिल किया जाएगा। उसके बाद शामली महायोजना में नए सीमा विस्तार में शामिल करते हुए महायोजना लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें