शामली मुनव्वर शूटिंग रेंज लिलौन में अपने पिता के साथ विजेता भाई।
- फोटो : SHAMLI
दो भाइयों ने किया राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के निशानेबाज दो भाइयों ने दिल्ली में आयोजत नॉर्थ जोन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। क्लब पहुंचे दोनों चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के खिलाड़ी गांव शाहपुर निवासी शुभ पंवार और लाभ पंवार ने दिल्ली में चल रही पांच अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक चल रही नॉर्थ जोन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में एयर पिस्टल सब यूथ स्पर्धा में प्रतिभाग किया। दोनों निशानेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन के लिए क्वालीफाई किया। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने दोनों निशानेबाज खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। बृहस्पतिवार को दोनों निशानेबाज भाइयों का क्लब में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
क्लब अध्यक्ष ने बताया कि 14 वर्षीय शुुुभ पंवार व 12 वर्षीय सचिन पंवार पिछले करीब एक साल से क्लब पर अभ्यास कर रहे हैं। उनके पिता सचिन पंवार दोनों खिलाड़ियों को स्कूल की छुट्टी होने के बाद रोजाना खुद लेकर मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन अभ्यास कराने आते हैं। दोनों निशानेबाज शुभ पंवार और लाभ पंवार ने अपने पिता की मेहनत और अपनी इच्छा शक्ति के दाम पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित होकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे। इस अवसर पर क्लब कोच नदीम मंसूरी ,अभिषेक सिंह, सुधीर तोमर, रवि सिवाच, तुषार सिंह ,वर्धमान, साकिब आदि मौजूद रहे।