फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइक सवार दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने बाइक पर जा रहे दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। हमला करने के बाद आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरलाजट निवासी भारत मलिक उर्फ मोंटी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मामा के पुत्र सागर निवासी गांव किशनपुर बिराल थाना रमाला जनपद बागपत के साथ बाइक पर सवार होकर शामली से अपने घर बरलाजट लौट रहा था। जब दोनों युवक शहर के बुढाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के निकट पहुंचे तो उसी समय पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन लड़काें ने उन दोनों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के दौरान भारत व सागर सड़क पर गिर गए। इसके बाद हमलावरों ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। शोर शराब होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद हमलावर अपनी बाइक से फरार हो गए। घायलों ने घटना की सूचना डॉयल 112 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे। हमले में दोनों के शरीर में काफी चोट आई। भारत मलिक के दोनों हाथ व पैर में फ्रैक्चर आया व सिर में भी गंभीर चोट है। घायल भारत की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात तीन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें