फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से 40 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। किसान से हुई 40 हजार की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
क्षेत्र के गांव फूसगढ़ निवासी रामपाल सिंह प्रजापत पुत्र खजान से 28 जुलाई को बदमाशों ने 40 हजार की नकदी लूट ली थी। वह कस्बा स्थित बैंक शाखा से रकम निकाल कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने गांव चंदनामाल में एक मकान पर दबिश दी। चंदनामाल निवासी आरोपी शिवम पुत्र सुभाष के मकान पर आरोपी बदमाश शिवम व उसके साथी अंकित पुत्र सौ सिंह व आकाश पुत्र मांगेराम लूटी गई रकम को आपस में बांट रहे थे। पुलिस को देख आरोपी आकाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिवम व अंकित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बदमाशों के कब्जे से 39400 रुपये बरामद हुए है। बदमाशों की निशानदेही पर लूट में प्रयोग की गई बिना नंबर की बाइक व धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें