फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 13 Jan 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कोतवाली में हंगामा करती महिलाएं।
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गैगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के परिजन व महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो चार महिलाओं व दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गैगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपी महताब और प्रवेश निवासी गांव विज्ञाना थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को जब पुलिसकर्मी दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसी समय दोनों आरोपियाें के परिजन और महिलाएं कोतवाली पहुंच गई। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानी और वे उन्हें छोड़े जाने की मांग पर अड़ी रही। बाद में पुलिस ने चार महिलाओं और दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके परिजनों ने इसे लेकर हंगामा किया, जब वे समझाने पर नहीं माने तो चार महिला व दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें