फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक स्टंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक स्टंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। सड़क पर बाइक पर स्टंट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व बाइक सीज कर दी। पुलिस ने शांति भंग की धारा में दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर स्टंट करते नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो का एसपी ने संज्ञान लेकर थानाभवन पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। थानाभवन पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच की। थानाभवन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थानाभवन पुलिस के द्वारा स्टंट करने के आरोपी अनस एवं फरीद निवासी मोहल्ला करीम बख्श कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया गया एवं मोटरसाइकिल को सीज कर दी। दोनों आरोपियाें का शांति भंग में चालान किया गया है। स्टंट करने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें