फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मामूली कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का चालान कर दिया है। वहीं, फरार मुख्यारोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी अंकित की बीती 13 जुलाई की रात कांधला से गांव भनेड़ा से लौटते समय तीन युवकों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। अंकित के भाई दिनेश व उनके एक साथी ने मौके से भागकर जान बचाई थी। दिनेश ने गांव के ही पंकज पुत्र चंद्रवीर, विनीत पुत्र अजित व अर्जुन पुत्र योगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस ने 15 जुलाई की रात भारसी रोड से पंकज पुत्र चंद्रवीर, अर्जुन पुत्र योगेंद्र को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के दौरान विक्की पुत्र सहेंद्र और अंकित पुत्र रणधीरा के नाम प्रकाश में आए थे। पकड़े गए इन दोनों आरोपियों ने बताया कि हत्या में उनकी भी संलिप्ता थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार सुबह गांव भनेड़ा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं, इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस फरार मुख्यारोपी विनीत की तलाश में दबिश दे रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें