फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के गहने समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आदर्शमंडी पुलिस द्वारा पकडे गए चोरी के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सोमवार को आदर्श मंडी थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग की जा रही थी। उसी समय दो युवक पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के गहने आठ ग्राम सोने का लॉकेट, पांच ग्राम की अंगूठी और 125 ग्राम चांदी की एक जोड़ी पायजेब और दो चाकू बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के नाम आसिफ और अनवर निवासी गांव खेड़ीकरमू थाना कोतवाली है। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बरामद गहनों को वे शामली में किसी दुकान पर बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें