शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी ई रिक्शा फैक्टरी के मालिक वीरेंद्र कुमार ने 29 अप्रैल को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी फैक्टरी से सात वेल्डिंग मशीन, तीन ग्राइंडर मशीन, एक प्रेशर मशीन और एक डीवीआर को चोरी कर लिया गया। उसने चोरी का शक फैक्टरी के कर्मचारी बाबर व आसिफ पर जताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी करने और सीसीटीवी फुटेज आदि साक्ष्य के आधार पर चोरी करने के आरोपी आसिफ निवासी मोहल्ला मोमीन नगर हाजीपुरा शामली और बाबर निवासी मोहल्ला सद्दीक नगर बाजार सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।