फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि शुक्रवार रात को जिले में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। शहर कोतवाली पुलिस दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय दिल्ली की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोककर जांच की गई तो बाइक चोरी की होना पाया गया। बाइक पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगा लगा होना पाया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों के नाम सनव्वर निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली और हैदर निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली बताया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें