फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला। बुधवार रात्रि में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गांव इस्सोपुटील से कुछ शराब तस्कर दो बाइकों पर हरियाणा मार्का अवैध शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस ने वहां से गुजर रही दो बाइकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने वहां से बाइक को दौड़ा लिया। पुलिस ने बाइक का पीछा कर दो लोगों को दबोच लिया, जबकि इनके दो साथी मौके से फरार हो गए। तलाशी में उनके कब्जे से 24 पेटी हरियाणा मार्का देसी शराब, आठ लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट और दो बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम सोनू गांव गढ़ी श्याम और आदेश निवासी इस्सोपुर टील बताए, जबकि अपने फरार साथियों के नाम राहुल निवासी गढ़ी श्याम और कपिल निवासी नाला बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें