शामली। जिले के गेहूं खरीद केंद्रों पर किसान पहुंच रहे हैं। हालांकि, धीमी गति से गेहूं खरीद हो रही है। अभी करीब बीस प्रतिशत तक ही खरीदारी हो सकी है।
शामली की नवीन मंडी में 179 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई है। इसके अलावा चौसाना में सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को करीब दो सौ क्विंटल गेहूं की खरीद चार किसानों से की गई। चौसाना में अब तक करीब 1800 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी।
चौसाना मे स्थित सहकारी समिति पर गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। जिसको इस वर्ष खरीद का कुल लक्ष्य करीब बीस हजार क्विंटल गेहूं खरीद का प्राप्त हुआ है। 5 अप्रैल के बाद किसानों की रफ्तार बढ़ी तो गेहूं खरीद का लक्ष्य भी 20 प्रतिशत पूर्ति के करीब पहुंच गया।