झिंझाना। श्रीनगर के स्वर्ण कोट में शहीद हुए हवलदार रुपेंद्र तोमर की रस्म पगड़ी पर पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे शहीद के बड़े बेटे हिमांशु तोमर को पगड़ी बांधी गई।
शहीद हवलदार रुपेंद्र तोमर की बृहस्पतिवार को गांव बीबीपुर जलालाबाद में रस्म पगड़ी आयोजित की गई। जिसमे सुबह हवन कर शहीद की आत्मा को शांति पाठ किया गया। दोपहर एक बजे रस्म पगड़ी आचार्य बृजपाल सिंह द्वारा कराई गई। जिसमे शहीद के बड़े पुत्र हिमांशु तोमर को पगड़ी बांधी गई। जिसके बाद हिमांशु ने अपने ताऊ शौकिंद्र तोमर के सिर पर पगड़ी रखी दी। रस्म पगड़ी में आए पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, अनिल चौहान, मृगांका सिंह, तेजेंद्र निर्वाल, सतेन्द्र तोम रसहित नेताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सेना से जेसीओ संदीप ढाका ने भी शहीद रुपेंद्र तोमर की कार्यशैली और बहादुरी का बखान करते हुए पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान द्वारा शहीद हवलदार रुपेन्द्र तोमर की याद में शहीद स्मारक बनवाने की मांग करते हुए गांव में पड़ी जमीन पर प्रस्ताव पास किया जाएगा। वहीं शहीद के नाम पर सड़क एवं गांव का मुख्य द्वार बनवाने का पहले ही प्रशासन से आश्वासन मिला चुका है।
विदित हो एक सप्ताह पूर्व गांव बीबीपुर जलालाबाद निवासी हवलदार रुपेन्द्र तोमर श्रीनगर के स्वर्ण कोट में शहीद हो गए थे। जिनका पार्थिव शरीर रविवार को गांव पहुंचा था।