फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर कराया तुलसी विवाह

विज्ञापन
थानाभवन में देवोत्थान एकादशी पर तुलसी की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर कराया तुलसी विवाह
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। जिले में देवोत्थान एकादशी पर घरों व मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गई। तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। माता तुलसी-सालिग्राम के विवाह की कथा सुनकर तुलसी माता के 108 फेरे लेकर शंख, घंटियां बजाकर हर्ष उल्लास उमंग के साथ पर्व प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

शहर के मंदिर प्राचीन मंदिर भाकू वाला में आयोजित तुलसी विवाह में मुख्य यजमान एडवोकेट हेमराज गुप्ता रहे। पंडित सुरेश, आशु और सुनील ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। बाला गुप्ता, प्रतिभा गर्ग, प्रीति बंसल, रीतू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, आद्या गुप्ता आदि मौजूद रहे। थानाभवन के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। लड्डू के अलावा गन्ना, सिंघाड़ा आदि मौसमी फलों का प्रसाद चढ़ाया। घर परिवारों में महिलाओं ने कथा श्रवण के बाद माता तुलसी के कन्यादान स्वरूप साड़ी, जोड़ा श्रृंगार का सामान, फल-मिठाई दान किया। घर परिवारों में ब्राह्मणों को भोजन कराया। किरण देवी, सरला रानी, संतोष रानी, सुनीता तायल, अनिता गोयल, कमलेश रानी, रशिम गोयल, सोनिया गर्ग, गीता शर्मा, बवीता रानी, रिया आदि मौजूद रही।

शामली भाकूवाला मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु व माता तुलसी की पूजा करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

ामली भाकूवाला मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर कीर्तन में नृत्य करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली भाकूवाला मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर कीर्तन करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली माजरा रोड पर देवोत्थान एकादशी पर माता तुलसी व शालीग्राम की शोभायात्रा निकालते श्रद्घालु।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें