शामली के बनत के महादेव मन्दिर में चोरी में हुआ चोरी का प्रयास
- फोटो : SHAMLI
मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोरी की कोशिश
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में स्थित महादेव मंदिर में रात को चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।
कस्बा बनत में महादेव मंदिर में रात को पुजारी नहीं रहता। मंदिर की देखरेख कस्बे के भोपाल सिंह करते हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वे मंदिर में पूजा अर्चना करने गए, तो अंदर मंदिर का लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ मिला। मंदिर में चोरी होने की सूचना कस्बे में फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। चर्चा फैल गई कि मंदिर में रखे चांदी के छत्र और बांसुरी चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। भोपाल सिंह ने बताया कि दानपात्र के आसपास सिक्के बिखरे मिले हैं। मंदिर से कोई सामान चोरी नहीं हुई है। टूटे गए दरवाजे की मरम्मत करा दी गई है।