फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रतापपुर टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से मारपीट

Sun, 25 Aug 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। टोल प्लाजा कर्मियों ने उपद्रव मचाते हुए एक ट्रक चालक को उसके फास्ट ट्रैक कार्ड में पैसे कम होने के कारण मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम पंजाब के राजपुरा निवासी हरबंस ट्रक लेकर शामली की तरफ से करनाल जा रहा था। जब वह पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल कर्मियों ने उसके साथ फास्ट टैग में पैसे कम होने पर मारपीट कर दी। चालक हरबंस ने बताया कि पैसे कम रहने की वजह से उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसके कान से सुनना भी बंद हो गया है। सूचना पाकर अहमदगढ़ चौकी पुलिस पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज देखी। घायल ट्रक चालक को ऊन सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रक चालक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार टोलकर्मी मानी मोहम्मदपुर, अजीत कांगा रोल आगरा, सौरव निवासी पंजोखरा, अभय मालिक निवासी किवाना को हिरासत में ले लिया। वहीं टोल प्लाजा के मैनेजर अरुण तालियान ने बताया कि बूथ पर बैठी लड़की को देखकर चालक ने अश्लीलता की थी, जिसे लेकर टोल पर मारपीट हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें