शामली में दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शुक्रवार रात को रात में दिल्ली की तरफ से आ रहा केले से लदा ट्रक अजंता चौक के निकट पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर पर चढ़ गया। रात में हुए हादसे के बाद मार्ग बाधित रहा। शनिवार दोपहर में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। ट्रांसपोर्टर ओमपाल शर्मा ने बताया कि डिवाइडर पर आए दिन इसी तरह हादसे होते रहते हैं। सड़क पर डिवाइडर अधूरा बना हुआ है और उस पर रिफ्लेक्टर टेप भी नहीं लगी है, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार पालिका को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।