फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ीवाला चौक पर ट्रक और पिकअप में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। शुक्रवार की सुबह करनाल की ओर से शामली जा रहा ट्रक गाड़ी वाला चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ठीक नीचे शामली की ओर मुड़ रही मुर्गियों से भरी एक पिकअप से टकरा गया। साथ ही यह ट्रक फ्लाईओवर की दीवार से भी टकराया। यदि यह ट्रक दीवार से ना टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस मोड़ पर शामली जाने के लिए काफी सवारियां खड़ी रहती है। लोगों का कहना है कि करनाल से आते समय गाड़ीवाला पर पुलिस की अस्थाई चौकी की आड़ होने की वजह से आगे कुछ नहीं दिखाई देता। इस दुर्घटना में ट्रक और पिकअप फंस गए थे । जिन्हें जेसीबी बुलवाकर हटाया गया, तब जाकर रास्ता खुला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें