फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में मनाया

विज्ञापन
सिटी ग्रीन मैरिज होम राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते राज्यमंत्री केपी मलिक, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभि - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कलक्ट्रेट से लेकर सभी जगह शान से फहराया तिरंगा
विज्ञापन

शामली। 76वें स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। हर घर तिरंगा फहराया गया। कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने ध्वजारोहण किया। गुब्बारे उड़ाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कलक्ट्रेट परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर डीएम जसजीत कौर ने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सामूहिक राष्ट्रगान गाया। उन्होंने आकाश में राष्ट्र के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए। डीएम ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कलक्ट्रेट परिसर से मुख्य गेट तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने 75 राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकाली गई। कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा, डिप्टी कलक्टर मणि अरोड़ा सहित कलक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन मैरिज होम में राज्य मंत्री केपी मलिक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जनपद में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर सांसद प्रदीप चौधरी, डीएम जसजीत कौर, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा, शहीदों के परिजन, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें