शामली। 55वीं एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप के लिए सोमवार को उधम सिंह स्टेडियम सुबह नौ बजे से ट्रायल होंगे। एथलेटिक एसोसिएशन के जिला सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 24 से 26 अगस्त तक कौशांबी, प्रयागराज और लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल व चैंपियनशिप महिला व पुरुष अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 व अंडर-20 आयु वर्ग में होंगे। ट्रायल में 60, 100, 200, 300, 600 व 800 मीटर दौड़, 110 व 400 मीटर हर्डल, ट्रिपल जंप, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि इवेंट होंगे। सभी प्रतिभागी आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो फोटो और यूपीएए का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। संवाद