फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर निकले

Sat, 04 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 20 दिन में तीसरी बार भूकंप से जिले में दहशत फैल गई। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात जब जिले में काफी लोग नींद के आगोश में थे और बाकी सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी करीब 9:30 बजे अचानक धरती हिलने लगी। भूकंप का अहसास होने पर लोग घबरा गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें