फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करें, सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। जीआरपी सहारनपुर के सीओ धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को शामली-बड़ौत जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जीआरपी के जवान कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ड्यूटी करें। शिवभक्तों से अच्छा व्यवहार कर उनकी मदद करें।
सहारनपुर जीआरपी के सीओ धर्मेंद्र यादव ने शामली जीआरपी थाना, शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद शामली जीआर थाना परिसर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लखनऊ और प्रयागराज से कांवड़ ड्यूटी पर आए फोर्स की बैठक ली। इसमें कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार और उनकी सुरक्षा जिम्मेदारी जवानों पर है। कांवड़ियों के साथ कोई भी आपराधिक गतिविधि न होने पाए। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ के साथ तालमेल बनाकर पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बड़ौत में पीएसी तैनात कर दी गई है। मुरादाबाद जीआरपी अनुभाग को कांवड़ मेले के लिए अतिरिक्त फोर्स आने वाला है। ट्रेनों में शिवभक्त अपनी जान खतरे में डालकर न चलें। ट्रेन के अंदर बैठकर यात्रा करें। इस मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार, दरोगा सतीश कुमार आदि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू
फोटो
कैराना। कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही नगर पालिका द्वारा डिवाइडर व खंभों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त डिवाइडर पर पेंट कराया जा रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल कांवड़ में लेकर लाखों कांवड़ियां कैराना से होते हुए हरियाणा, राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। रात में भी भोलों के आने के कारण नगर पालिका द्वारा कस्बे के शामली रोड पर मुख्य स्वागत गेट के दोनों पोल पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। साथ ही डिवाइडर पर भी रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त पालिका द्वारा कस्बे के मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर पेंट कराने का काम चल रहा है। नगर पालिका की ईओ मणि अरोरा ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही डिवाइडर व अन्य स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। जिससे रात में कांवड़ियों को असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें