फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव का प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पंकज गर्ग और कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा ने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत स्वयंसेवकों को कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए प्रशिक्षण के रूप में यह अभियान चलाया गया है। कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें। किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण यदि दिखाई दें तो उसकी पूरी जांच करवाने में मदद करें। रोग के लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तक उसकी सूचना पहुंचाएं, मदद करें और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पहुंचाएं। कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर, एंबुलेंस का नंबर, ऑक्सीजन हेल्पलाइन नंबर, सरकार द्वारा निर्धारित चिकित्सीय सहायता के सभी नंबर सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया से प्रचारित एवं प्रसारित करें। इस कार्यक्रम में आईटी जिला संयोजक संदीप नामदेव, सह संयोजक गुलबीर, रूबी चौधरी, डॉ. विपिन कौशिक, पूनम राणा, कुसुमलता पाल, वरूण कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें