फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस व सहारनपुर की आबकारी विभाग की टीम ने स्विफ्ट डिजायर में लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी। मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो तस्कर फरार हो गए। बुधवार शाम पुलिस व सहारनपुर की आबकारी की टीम पंचायत चुनाव के मद्देनजर यमुना ब्रिज पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार रोका गया। तलाशी में कार से 10 पेटी अंग्रेजी व दो पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। मौके से एक शराब तस्कर रिंकू निवासी कुटानी रोड अशोक विहार कॉलोनी थाना किला जनपद पानीपत को गिरफ्तार किया जबकि पिंटू निवासी बलवान चौक थाना किला जनपद पानीपत व मोनू निवासी ग्राम हसनपुर लुहारी थाना थानाभवन जनपद शामली मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें