फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मरम्मत कार्य के कारण ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन

Sat, 19 Oct 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
फोटो ऑफ दा डे....घोर लापरवाही...धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को म
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पत्थर डालने और अन्य मरम्मत कार्य के चलते करीब आधा घंटे तक मालगाड़ी फाटक के बीचो बीच खड़ी रही। इस दौरान मुजफ्फरनगर रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था। इस दौरान मालगाड़ी से रेलवे ट्रैक पर पत्थर डाले जा रहे थे। जिसके कारण गेटमैन ने रेलवे फाटक को बंद कर दिया। इस दौरान मालगाड़ी आधा घंटे तक खड़ी रही। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक जाम में फंस गए। बाद में मरम्म्त कार्य पूरा होने के बाद ही फाटक खोले गए और आवागमन सुचारु कराया। सूचना पर टीएसआई सुखविंदर सिंह और अन्य भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें