फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यातायात पुलिस ने शहर में निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में साइकिल रैली निकाली। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर यातायात पुलिस ने गुरुद्वारा तिराहा से साइकिल रैली निकाली। यह रैली धीमानपुरा फाटक, भिक्की मोड़, शिव चौक, अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा होते हुए गुरुद्वारा तिराहे पर आकर संपन्न हुई। जिला यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया साइकिल रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश दिया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद यातायात पुलिस में नियुक्त होमगार्ड की गोष्ठी आयोजित कर शासन और उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन, नशा आदि न किए जाने और लोगों से अच्छा आचरण और अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें