शामली। यातायात पुलिस का वाहनों का चेकिंग अभियान तीसरे दिन भी चलाया गया। इस दौरान 218 वाहनों का चालान किया गया।
जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एसपी अभिषेक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों का चेकिंग अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि सुबह सात बजे से आठ बजे तक नहर पुल झिंझाना, आठ बजे से 11 बजे तक बुढ़ाना रोड बाईपास मोड और शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक पुलिस लाइन के निकट मुंडेट तिराहा पर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के 149, बिना सीट बेल्ट वाले 22, तीन सवारी के 13, नो पार्किंग में सात, नो एंट्री में एक, बिना डीएल के 20 और रॉंग साइड के छह वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। संवाद