फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक साइड से वाहनों के आवागमन के कारण लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहनों के लिए एक साइड को बंद कर दिया। दूसरी साइड से आने जाने वाले सभी वाहन निकलने के चलते पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन


हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा राजस्थान के शिवभक्त कैराना नगर के पानीपत खटीमा राजमार्ग से होकर गुजर रहें हैं। सोमवार को नगर के अंदर आने जाने वाले चार पहिया व दुपहिया वाहनों का आवागमन पुलिस प्रशासन ने एक साइड कर दिया। जिसके बाद डिवाइडर की एक तरफ से कांवड़िए गुजर रहें हैं। दूसरी तरफ, वाहनों का आवागमन चालू किया गया। वहीं, वाहनों के एक साइड से आने जाने के कारण नगर के अंदर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों के साथ ही नगरवासी जाम की समस्या से जूझते नजर आए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को जाम खुलने के लिए पसीने बहाने पड़े। कांवड़ मार्ग से ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें