फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बनाए यातायात प्रहरी

Mon, 05 Jan 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सड़क हादसे रोकने व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने करीब 100 यातायत प्रहरी बनाए और उन्हें पहचान पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली में कार्यक्रम के दौरान एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में 2025 में सड़क हादसों में 176 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 80 प्रतिशत युवा थे। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में ट्रेफिक वार्डन बनाने की शुरूआत की गई है। अब यातायात प्रहरी (ट्रैफिक वार्डन) अपने अपने क्षेत्र में बैठक करके लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेगें। कैराना थाना क्षेत्र में 100 यातायात प्रहरी को पहचान पत्र वितरित किए गये है। यहां पर कुल 1500 यातायात प्रहरी बनाए जाएंगे। एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ यातायात श्याम सिंह, सीओ हेमंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें