फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

शामली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई रही। जगह-जगह पर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। रोडवेज स्टैंड पर बस में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 13 केंद्रों पर हुई। अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए कोई बस से आया था तो कोई निजी वाहनों कार व दुपहिया वाहनों से आए थे। परीक्षा शुरू होने पर भी मार्ग पर जमा लगा रहा। परीक्षा छूटने के दौरान तो यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। शहर के कैराना रोड, झिंझाना रोड, बुढ़ाना रोड, शहर के बीच एमएसके रोड, गुरुद्वारा तिराहा आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। जाम में फंसने से अभ्यर्थियों को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

धीमानपुरा मार्ग पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें