जलालाबाद के मुख्य बाजार में फंसी ट्रैक्टर-ट्राली से सामान उतारते मजदूर।
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। कस्बे के मुख्य बाजार, मोती बाजार में रविवार को ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। जिससे राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। ओवरलोड ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित हो गई और बंद पड़ी राहुल गुप्ता की दुकान की दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्राली व दीवार के बीच कोई राहगीर नहीं था। ट्रैक्ट- ट्रॉली चालक फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालने का प्रयास करता रहा। ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे काफी दूर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दुकानदारों के लिए सामान लाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों को जैन मंदिर निकट ट्रैक्टर ट्राली से सामान उतार कर बाजार में पहुंचाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिनों तक निर्देशों का पालन किया गया, लेकिन अब फिर से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बाजार की तंग गलियों में सामान उतारने लगे हैं।