फोटो
कैराना। सड़क किनारे खड़ी बाइक पर असंतुलित होकर ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।
नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी परवेज केनरा बैंक के निकट स्थित डाक्टर से दवाई लेने के लिए आए थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी उसकी बाइक को असंतुलित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। लोगों ने बाइक को ट्रैक्टर के नीचे से बामुश्किल निकाला। गनीमत रही कि बाइक के पास उस समय कोई व्यक्ति नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।