शामली, झिंझाना। थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर कई हिस्सों में बट गया और मार्ग पर चारों ओर ईंटे बिखर गई। इस दौरान एक तरफ का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
थानाक्षेत्र के गांव हथछोया निवासी बिलाल (20) अपने भतीजे रऊफ आलम के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भरकर शामली के लिए निकला था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला से आगे पहुंचा तो करनाल की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर चालक बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रऊफ आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर कई हिस्सों में बंट गया और सड़क पर चारों ओर ईंटें बिखर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।