फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण में फंसा पटरी चौड़ीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर की पटरी को सात मीटर चौड़ीकरण में एक बार फिर बाधा खड़ी होती दिख रही है। मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर पुल निर्माण के लिए एजेंसी ने मौके पर मौजूद 3.75 मीटर नहर पटरी को काट कर पिलर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर की पटरी करमूखेड़ी से निर्माणाधीन कलक्ट्रेट तक मात्र 3.75 मीटर चौड़ी है। कलक्ट्रेट तक आने जाने के लिए जिला प्रशासन सात मीटर पटरी के चौड़ीकरण के लिए दस मीटर भूमि अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है। पूर्वी यमुना नहर की पटरी के ऊपर से मेरठ- करनाल हाईवे का बाईपास निर्माणाधीन है। नहर पर हाईवे की निर्माण एजेंसी की ओर से पुल निर्माण में नहर पटरी चौड़ीकरण का ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण एजेंसी ने मौके पर मौजूद 3.75 मीटर नहर पटरी को काटकर बोरिंग करके पिलर के लिए सरियों का जाल खड़ा कर दिया है। पुल तैयार होने के बाद यहां पूर्वी यमुना नहर की पटरी सात मीटर चौड़ी नहीं हो पाएगी। आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी होगी। मामला जिला प्रशासन डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी और एडीएम संतोष कुमार आदि अफसरों के संज्ञान मे आने के बाद सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
भूमि खाली कराने के लिए सर्वे टीम गठित
बधेव-मुंडेट कलां के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पुल पटरी को जिला नवीन मुख्यालय तक सात मीटर चौड़ीकरण के लिए दस मीटर भूमि अधिग्रहण की जाएगी। पूर्वी यमुना नहर पटरी की चौड़ाई कम होने की जानकारी मिलने के बाद टीम गठित कर दी गई है। टीम सर्वे करके इस मामले में हाईवे की निर्माण एजेंसी और एनएचएआई के अफसरों से बात चीत करके भूमि खाली कराकर चौड़ीकरण के लिए दस मीटर आरक्षित की जाएगी- संतोष कुमार सिंह, एडीएम शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें