कैराना तितरवाडा रोड पर नाले में गिरी गाय को बाहर निकालते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे नगर के तितरवाड़ा रोड पर लावारिस घूम रही गाय के पीछे कुछ कुत्ते भाग रहे थे। कुत्तों से बचाते हुए गाय सड़क किनारे नाले में कूद गई और फंस गई। नाले में फंसी गाय को देखकर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और पालिका के सफाई कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जेसीबी से नाले के पर बने स्लैब तोड़कर गाय को सकुशल बाहर निकाला गया।