फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौनी अमावस्या पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 10 Feb 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालू-संवाद
विज्ञापन
कैराना। मौनी अमावस्या के अवसर पर यूपी व हरियाणा से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई तथा परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया तथा सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर पूजा अर्चना की व परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया। यमुना नदी में स्नान के चलते सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस और गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें