कैराना के मलकपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा का स्तर देखने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया से आए टॉम और साथ ?
- फोटो : SHAMLI
ऑस्ट्रेलिया से आए टॉम पहुंचे प्राथमिक विद्यालय मलकपुर
शामली, कैराना। देवी संस्थान एनजीओ लखनऊ से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के नागरिक टॉम ने अपनी टीम अंशुल के साथ प्राथमिक विद्यालय मलकपुर में पहुंच कर बच्चों की शिक्षा का जायजा लिया।
देवी संस्थान जनपद शामली के चयनित 10 विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी पर आधारित कार्यक्रम विद्यालयों में संचालित कर रहा है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मलकपुर का भी चयन किया गया है। इसी के तहत देवी संस्थान से जुड़ी टीम के सदस्य ऑस्ट्रेलियन नागरिक टॉम व अंशुल प्राथमिक विद्यालय मलकपुर में पहुंचे और बच्चों का शिक्षा का स्तर देखा। जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई। प्राथमिक विद्यालय मलकपुर के बच्चों के शिक्षा के स्तर को देखकर देवी संस्थान की टीम ने सभी अध्यापकों को मुबारकबाद दी और अध्यापकों से समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।
प्रधानाध्यापक वासिल अली ने बताया कि बीएसए राहुल मिश्र, बीईओ कैराना सचिन रानी और एसआरजी टीम एआरपी टीम के साथ मिलकर सभी अध्यापक जनपद को निपुण जिला बनाने की ओर प्रयासरत है। विद्यालय के बच्चे भी अपने बीच बाहर से आए हुए मेहमानों से मिलकर खुश हुए और भारतीय परंपरा से मेहमानों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जबरा शेर खान आदि उपस्थित रहे।