फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टोल वसूली पूरी, सुविधाएं है अधूरी

Wed, 28 Feb 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी बने डेढ़ साल से अधिक हो गया है। हाईवे पर टोल तो पूरा वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाएं आधी अधूरी है। क्षेत्र के सभी छह अंडरपास और फ्लाईओवर पर कहीं कोई रेड अथवा यलो लाइट नहीं लगी है। आए दिन अंडरपास पर हादसे हो रहे हैं। यहां तक कि हाईवे पर एंबुलेंस तक की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन


पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी को निर्माण जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। हाईवे पर एक साल से सनौली में टोल वसूला जा रहा है। कैराना क्षेत्र में मवी हैदरपुर, पानीपत बाईपास, खुरगान चौराहा, झिंझाना रोड, शामली बाईपास और मन्ना माजरा के पास 6 फ्लाईओवर बनाए गए है। फ्लाईओवर के नीचे से वाहनों के लिए अंडर पास बनाए गए हैं। लेकिन एक भी अंडर पास पर रिफ्लेक्टर अथवा रेड, यलो अथवा ग्रीन लाइट नहीं लगाई गई है।अंडरपास पर रोजाना ही वाहन आपस में भिड़ रहे हैं। सबसे अधिक खतरा पानीपत बाईपास पर है। यहां हरियाणा से कैराना नगर में आने वाले वाहन तेजी के साथ अंडरपास क्रास करते है, लेकिन रेड लाइट नही होने के कारण सर्विस रोड से आने जाने वाले वाहनों से भिड़ंत हो जाती है।
यहीं हाल खुरगान चौराहे, झिंझाना रोड व शामली बाईपास का है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन रेड लाइट नहीं होने के कारण यहां भी हादसे होते रहते हैं। हाईवे पर हर 10 किलोमीटर की दूरी पर एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


डाॅ. सपन गर्ग ने बताया कि गाड़ी अंडर पास से निकालते समय कई बार अचानक दूसरा वाहन सामने आ जाता है। हादसों से बचने के लिए हर अंडरपास पर रेड, यलो व ग्रीन लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।

सराफा यूनियन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि हाईवे पर टोल देने के बावजूद भी हाईवे पर एक भी एंबुलेंस नही मिलती। हर 10 किलोमीटर पर एंबुलेंस जरूर होनी चाहिए।

भाजपा नेता अनिल चौहान ने बताया कि पानीपत बाईपास व झिंझाना रोड के अंडरपास पर रेड लाइट नहीं होने के कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। जीवन सुरक्षा के लिए सभी अंडरपास पर जल्द से जल्द रेड लाइट लगानी चाहिए।

बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव आलोक चौहान ने बताया कि अंडर पास पर रेड लाइट जरूरी होती है। रेड लाइट नही होने के कारण तेज गति के वाहन आपस में भिड़ जाते है़ं, जिससे जान माल का नुकसान होता है।

विशाल शर्मा ने बताया कि कैराना में हाईवे तो बना दिया, टोल वसूली शुरू कर दी, लेकिन सुविधा नहीं दी।
हाईवे के अधिकारी से बात करके उन्हें सभी अंडर पास में रेड, यलो व ग्रीन लाइटें लगाने को कहा जाएगा। साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई जाएगी। -स्वप्निल यादव एसडीएम कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें