-राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने कई गांवों में कराई कार्यशाला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की आधा दर्जन गांवों में कार्यशाला हुई। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को पानी की जांच करने का तरीका बताया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
मंगलवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के तहत रायपुर, लाडो नाजरी, अहमदपुर, मलकपुर, जमालपुर, धानपुर, इस्सोपुर खुरगान, ऊंचा गांव, भूरा आदि गांवों में कार्यशाला हुई। जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के मास्टर ट्रेनर विनीत भाटिया ने ग्रामीणों को एक गिलास में पानी लेकर किस तरह से जांच करनी चाहिए, उसका तरीका बताया। कहा कि यदि कहीं पानी प्रदूषित हो रहा है तो इसकी जानकारी टीम को दें ताकि वह पानी की जांच कर बता सकें कि यह पानी प्रदूषित है या नहीं। हम सभी को पानी की शुुद्धता का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि प्रदूषित पानी से बीमारी हो सकती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, जल जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए जल बचाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर नाहिद गजाला, मेघा, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।