आज कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा
शामली। जिले में चल रही लगातार बारिश के चलते शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। विद्यालय सोमवार को खुलेंगे।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में शनिवार का अवकाश घोषित किया है। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर खराब मौसम के चलते सभी विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। संवाद