शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज 386 युवक-युवती विवाह के बंधन में बंधेंगे और इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। विवाह कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लॉक पर आयोजित किए जाएंगे और सबसे अधिक विवाह ऊन ब्लॉक पर होंगे। कार्यक्रम में भाजपा सांसद, एमएलसी जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, डीएम, एसपी आदि पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे।
गरीब लड़कियों की शादी कराने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रखी है और योजना में 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इनमें 35 हजार रुपये उनके खाते में जाते है, दस हजार का सामान और छह हजार रुपये खाने पर खर्च किए जाते हैं। इस बार शासन ने 900 से अधिक शादी कराने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के अनुरूप समाज कल्याण विभाग ने 386 लड़कियों के आवेदन पर अंतिम मुहर लगा दी है। बृहस्पतिवार को इनके विवाह कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शामली, कांधला, थानाभवन, कैराना, ऊन ब्लॉक पर विवाह कराने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। वर-वधु के अलावा आठ व्यक्ति ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे और इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
इन स्थानो पर होगा विवाह
ब्लॉक जोड़े
शामली 30
कांधला 55
कैराना 69
थानाभवन 67
ऊन 165
कुल 386
दीपक गुप्ता