शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खेल वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में टाइटन हाउस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में टाइटन हाउस से देव चौहान ने गोल्ड, हर्षित मलिक ने सिल्वर और ग्लेडिएटर हाउस से पीयूष मित्तल ने कांस्य मेडल जीता। बालिका वर्ग में स्पार्टन हाउस से अंशिका ने गोल्ड, टाइटंस हाउस से अवनी खोखर ने सिल्वर और अंशु ने कांस्य मेडल जीता।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में टाइटन हाउस से श्रेष्ठ तोमर ने गोल्ड, दानिश अली ने सिल्वर और स्पार्टन हाउस से शिवांश खैवाल ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में फोबियंस हाउस से दीपाली पंवार ने गोल्ड मेडल, ग्लेडिएटर्स हाउस से गुंजन गिरि ने सिल्वर मेडल और टाइटन हाउस से आराध्या जैन ने कांस्य मेडल हासिल किया।
खो-खो प्रतियोगिता में टाइटन हाउस की टीम ने गोल्ड, फोबियंस ने सिल्वर और ग्लेडिएटर ने कांस्य पदक हासिल किया। शूटिंग प्रतियोगिता में पिस्टल में रिदम, कृष्णा और अक्षत ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में निशानेबाजी पिस्टल में अशी ने गोल्ड और वंशिका ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
लंबी कूद बालक वर्ग से दानिश अली ने स्वर्ण, देव चौहान ने रजत और शिवांश खैवाल ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में लंबी कूद में लक्षिका देशवाल ने स्वर्ण, तनु रावत ने रजत और परी मलिक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शॉटपुट में शौर्य तरार ने स्वर्ण पदक, उज्ज्वल खैवाल ने रजत और सतीश ने कांस्य पदक हासिल किया।
अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पीटीआई उपवन कुमार, शूटिंग कोच गौरव मलिक, खेल शिक्षक दीपक चौधरी, योगा शिक्षक लव कुमार, स्केटिंग शिक्षक रविंद्र भारद्वाज के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुईं।