फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाकर फहराया जाएगा तिरंगा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के आदेश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि अमृत सरोवर तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाकर वहां तिरंगा झंडा फहराने के आदेश दिए। इसके साथ ही सभी स्थानों पर कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रविंद्र सिंह ने मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने 15 अगस्त को होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि 15 अगस्त को निर्धारित समय के अनुसार जिला, तहसील, ब्लॉक,नगर निकायों आदि सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा।
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में वीरों का वंदन करने के भाव के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी 9:15 बजे से आयोजित होगा। बताया कि 15 अगस्त को पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधि द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें विस्थापित परिवारों के सदस्यों के साथ मौन यात्रा निकाली जाएगी। जहां कार्यक्रम स्थल पर विभाजन के समय की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी और उस समय की घटनाओं के फोटो वक्तव्य की घटनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, जिला विकास अधिकारी रजत यादव, एएसपी ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें