फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइक कैंसर की रोकथाम व बचाव को लेकर डीएम ने बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम व बचाव को लेकर डीएम ने की बैठक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को जिले के स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम व बचाव को लेकर बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि महिलाओं में ज्यादातर ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर पाया जाता है। समय से इलाज हो तो इससे बचा जा सकता है। देरी होने पर स्थिति घातक हो जाती है।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब एक वैक्सीन उपलब्ध है। जिससे कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है, लेकिन जानकारी के अभाव में लड़कियां एवं महिलाएं इस वैक्सीन को नहीं लगवा पा रही है। जनपद में इसको लेकर प्रोग्रेस बहुत कम है। उन्होंने कहा कि जहां पर 12 वर्ष से ऊपर की छात्राएं हैं। वहां पर अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार कर स्कूलों में बच्चियों के माता-पिता की बैठक लें। उनको वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

डीएम ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अभियान के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक जागरूकता करने के निर्देश दिए। अपनी स्वेच्छा अनुसार भी मध्यम परिवारों की बालिकाओं को एचपीवी का वैक्सीन कराने की अपेक्षा की गई। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि जिन छात्राओं को वैक्सीन लगनी है, उनकी सूची डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से डा. रोशी फातिमा द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर के लक्षण उपचार एवं बचाव के तरीके बताए गए। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में जितनी मौतें सर्वाइकल कैंसर से होती है, उसमें से 25 प्रतिशत इंडिया में होती है। गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर के लिए बाजार में एचपीवी वैक्सीन 2700 से 4000 तक की कीमत में उपलब्ध है। 9 से 14 वर्ष की लड़कियों को प्रथम डोज से 2 माह के अंतराल पर दूसरी डोज लगाई जाती है। 15 से 45 साल तक की महिलाओं को तीन खुराक लगाई जाती है। जिसमें प्रथम डोज से 2 माह के अंतराल पर दूसरी डोज व 6 महीने पर तीसरी डोज लगाई जाती है। बैठक के डीआईओएस सरदार सिंह, डॉ. अमित मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें