फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में कल से शुरू होंगी थायराइड और विटामिन की जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में मरीजों को अब कई महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा मिलेगी। सोमवार से थायराइड, विटामिन-डी और सीए-125 की जांच शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

अस्पताल की लैब में इसके लिए मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। विटामिन बी-12 की जांच शुरू करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इन जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज अखोरी ने बताया कि सोमवार से थायराइड, विटामिन-डी और सीए-125 की जांच शुरू कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विटामिन बी-12 की जांच के लिए कोबास मशीन तैयार है और कंट्रोल रिएजेंट भी पहुंच गया है। सोमवार को इंजीनियर कर्मचारियों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद विटामिन बी-12 की जांच शुरू की जाएगी। सभी जांचें निशुल्क होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें